रेड्डी के मुख्यमंत्री पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं ... काग्रेस
हैदराबाद 22 जनवरी.वार्ता.वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तेलंगाना क्षेत्रीय विकास बोर्ड के अध्यक्ष यू पुरषोत्तम रेड्डी ने आज आरोप लगाया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी ने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है ्क्योंकि उन्होंने पृथक तेलंगाना राज्य के गठन का विरोध किया है1 मुख्यमंत्री के हवाले से मीडिया में यह खबर आयी है कि वर्ष 2009 के चुनाव तक पृथक तेंलगाना राज्य का गठन नहीं होगा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये श्री रेड्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ..लक्ष्मण रेखा .. पार की है और ऐसे समय में यह बयान दिया गया है जबकि पार्टी हाईकमान तेलंगाना मुद्दे पर इस प्रकार के बयान देने से मना किया है1 उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना क्षेत्र में कांग्रेस कमजोर हुयी है और यदि तेलंगाना का गठन नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में पार्टी हार जायेगी1 पूर्व मंत्री ने यहां पत्रकारोंसे चर्चा में कहा .. यदि कांग्रेस हाईकमान तेलंगाना के विरूद्ध जाने का निर्णय लेगी तो मैं अपने पद से इस्तीफ्ा दे दूंगा1 .. उन्होंने कहा कि हम कांगे्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि श्रीमती गांधी तेलंगाना मुद्दे पर सकारात्मक बयान देगी1 उन्होंने बताया कि तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस नेता आगामी 28 जनवरी को श्रीमती गांधी से मिलकर मुख्यमंत्री के बयान से उन्हें अवगत करायेंगे1 इंद्र.समरे्रन्द्र लखमी2016वार्ता..


Click it and Unblock the Notifications
