खंडूरी ने नेताजी का भावपूर्ण स्मरण किया
देहरादून 22 जनवरी.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने आजाद हिन्द फौज के नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर आज उनका भावपूर्ण स्मरण किया है
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में श्री खंडूरी ने कहा कि देश की आजादी में श्री बोस एवं उनकी आजाद हिन्द फौज के योगदान कोकभी नहीं भुलाया जा सकता है 1उन्होंने कहा है कि आजाद हिन्दफौज ने उनके कुशल नेतृत्व में देश की आजादी के लिये जो कार्य कियावह भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास में एक मील का पत्थरसाबित हुआ है 1 उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश प्रेम की बलवती भावना का संचार भी अपने सैनिकों में किया और अंग्रेजों के खिलाफ क्रान्ति की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी 1 उन्होंने श्री बोस को देश की आजादी का महानायक बताते कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर देश एवं प्रदेश के चहुंमुखी विकास में रचनात्मक सहयोग देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी 1 रामगुलाम शिव लखमी1916वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
