भाजश ने चार विधानसभा क्षेत्रों के लिये प्रत्याशी घोषति किये
भोपाल 22 जनवरी .वार्ता. पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के नेतृत्ववाली भारतीय जन शक्ति .भाजश. ने मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत मेंहोने वाले विधानसभा चुनावों के लिये आज चार प्रत्याशी घोषति कर दिये
पार्टी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुश्री भारती ने मंदसौर और नीमच जिलों के प्रवास के दौरान मनासा से माधव मारू ् नीमच से ईश्वर सिंह पहलवान ् गरोठ से सरदार सिंह और जावद विधानसभा क्षेत्र सेआेमप्रकाश पाटीदार को उम्मीदवार घोषति किया
पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती ने जावद विधानसभा क्षेत्र में आमसभाको संबोधित करते हुये दावा किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव मेंभाजश ने अपने प्रत्याशी हटाकर भारतीय जनता पार्टी की विजय कामार्ग प्रशस्त किया था1 उन्होंने कहा कि प्रत्याशी हटाने के कारण हिंदू मतों का विभाजन नहीं हो पाया
सुश्री भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी हिंदू मतों का विभाजनरोकने के लिये भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भाजश कासहयोग करना चाहिये1उन्होंने दावा किया कि हिंदुत्व का असली चेहरावह स्वयं .सुश्री भारती. हैं
प्रशांत.शिव.रमेश2055वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
