पंजाब में भीषण ठंड.आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे
जालंधर. 22. जनवरी .वार्ता. पंजाब में भीषण ठंड जारी है 1 इस क्षेत्र में आदमपुर सबसे ज्यादा ठंडा स्थान रहा जहां का न्यूनतम तापमान शून्य से5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
मौसम विभाग के सूत्रों ने आज यहां बताया कि पिछले तीनदशक के दौरान आदमपुर में कल की रात सबसे ठंडी रही1छह जनवरी1972 को भारतीय वायु सेना के आदमपुर हवाई अड्डे पर न्यूनतमतापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था
22 जनवरी 2007 को आदमपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्रीसेल्सिय दर्ज किया गया था जो पिछले साल का न्यूनतम था1 पवित्रशहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकार्डकिया गया
वायु सेना के हलवाडा हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 0.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया1 भंठिडा में न्यूनतम तापमान 0.2 औरपठानकोट में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
आशा नंद1326 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
