सैन्यकर्मियों के लिए दम्पत्ति परियोजना का काम युद्धस्तर पर शुरू

नयी दिल्ली 22 जनवरी .वार्ता. फौज की नौकरी को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के मकसद से रक्षा मंत्रालय बहुत जल्दी ही सैन्यकर्मियों ेके लिए दम्पत्ति आवास परियोजना के दूसरे चरण की मंजूरी के लिए केंद्रीय मंति्रमंडल में प्रस्ताव ले जाएगा1 रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि सशस्त्र बलों में वेतन और सुविधाएं दूसरे क्षेत्रों के मुकाबले बेहतर नहीं हैं1 लेकिन उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस बार छठे वेतन आयोग से सशस्त्र बलों को अपेक्षित सिफारिशें मिलेंगी1 उन्होंने कहा कि इस बार रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए वेतन आयोग में सबसे बढिया मामला पेश किया है1 तीनों सेनाओं की आेर से पहली बार संयुक्त ज्ञापन आयोग के पास गया है1 साउथ ब्लाक में बहादुर बच्चों के साथ मुलाकात के बाद श्री एंटनी ने कहा कि सैन्यकर्मियों को अपने परिवारों से दूर रहना पडता है और इस समस्या को काफी हद तक कम करने के लिए ही दम्पत्ति आवास परियोजना का काम ..युद्ध स्तर.. पर शुरू किया जा रहा है1 उन्होंने कहा कि इसके लिए उनका मंत्रालय जल्दी ही एक प्रस्ताव कैबिनेट में ले जाएगा1 तीनों सेनाओं में लगभग चौदह हजार अफसरों की कमी और अच्छे युवाओं के फौज की आेर नहीं आने की आेर ध्यान दिलाए जाने पर श्री एंटनी ने कहा..असली समस्या यह है कि दूसरे क्षेत्रों में तनख्वाह और सुविधाएं बहुत बढिया मिल रही हैं1 सशस्त्र बलों में वेतन का पैकेज उतना अच्छा नहीं है1.. बहादुरी के पुरस्कार से सम्मानित बच्चों को शाबाशी देते हुए श्री एंटनी ने उनकी तुलना सरहदों पर तैनात जवानों से की1 उन्होंने कहा कि जिस तरह सीमा पर जवान बहादुरी दिखाते हैं ..उसी तरह आप देश के भीतर अपनी बहादुरी दिखा रहे हैं1.. उन्होंने उम्मीद जतायी कि बडे होकर यही बच्चे देश की सरहदों की रक्षा के काम में भी आगे आएंगे

कौशिक.इंद्र.संजीव.रमेश1947वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+