बंगाल में सात दिनों में 21 लाख मुगियां मारी जायेगीं
कोलकाता 22 जनवरी .वार्ता .पश्चिम बंगाल मेंं खतरनाक रोग बर्ड फ्लू ने सात जिलोंं को चपेट में ले लिया है जबकि प्रशासन ने इस बीमारी को फैलने से रोकने के अभियान के तहत अगले सात दिनों में 21 लाख मुगियों को मारने की बात कहीं है
कल मालदा जिले में मुर्गीपालन केंद्र में बर्ड फ्लू के लक्षण पाये जाने के बाद से यह जिला भी प्रभावित जिलों की सूची में शामिल हो गया 1राज्य के छह अन्य जिलों के 25 ब्लाक और चार नगर पालिकाएं इससे प्रभावित हैं 1इन जिलों के नाम हैं ...बीरभूम .दक्षिण दिनाजपुर .ुमुशिदाबाद .नादिया .बर्धमान और बांक ुरा1 प्रभावित जिलों की कुल जनसंख्या करीब दो करोड चालीस लाख है
इस बीच पशु संसाधन विकास सचिव प्रदीप कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्र सरकार ने बीमारी से लडने में पश्चिम बंगाल की मदद के लिए आठ राज्यों से सहायता करने को कहा है 1श्री कुमार ने आज राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो से इस सिलसिले में बातचीत की
अगले सात दिनो में कुल 21लाख मुगियों को मारने का लक्ष्य रखा गया है1 अब तक चार लाख मुगियां मारी जा चुकी हैं 1राज्य के पशु संसाधन मंत्री अनिशुर रहमान ने क ल कहा था कि अभियान के तहत रोज तीन लाख मुगियां मारी जायेगीं
बीमारी से लडने के लिए राज्य के अधिकारियों की मदद के लिए असम से 100 सदस्यीय विशेषज्ञों का दल यहां पहंुच चुका है 1 सूत्रों ने बताया कि उडीसा सरकार ने भी मदद की पेशकश की है
नीलिमा.संजीव लखमी1841 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
