दूरस्थ शिक्षा माध्यम के छात्र मोबाइल से परीक्षा देंगे
मुम्बई. 22 जनवरी.वार्ता. दूरस्थ माध्यमसे शिक्षा हासिल करने वाले छात्र अब परीक्षा केन्द्रोंं का चक्कर लगनें की बजाय अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर परीक्षा दे सकेंगे
इतना ही नहीं इन परीक्षार्थियों को अब परीक्षा के परिणाम का भी इंतजार नहीं करना पडेगा और प्रश्न.पत्र के आखिरी सवाल का जवाब देते ही परीक्षा परिणाम उनके मेल बाक्स में पहुंच जाएगा
एस एन डी टी विश्वविद्यालय ने टेली.टैक कंपनियों के सहयोग से देश के युवा वर्ग के लिए खासकर ग्रामीण युवाओं के लिए मोबाइल के माध्यम से सभी वर्ग के युवाओं को शिक्षा प्रदान करने का कार्यक्रम बनाया है1 महाराष्ट्र के राज्यपाल एस एम कृष्णा कल यहां विश्वविद्यालय के पाटकर हाल में इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे1 विश्वविद्यालय ने इस कायर्कक्रम के लिए टाटा टेली सर्विसेज तथा इंडियन पी सी आे टेलिसर्विसेज के साथ समौता किया है
सूत्रों का कहना है कि फिलहाल यह कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है लेकिन शीघ्र ही इसे अन्य भाषाओं मेंं भी तैयार किया जाएगा1 ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को इस कार्यक्रम से जोडने के लिए भारत संचार निगम की बीएसएनएल की फोन सेवा का उपयोग किया जाएगा
सं. अभिनव नंद121
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
