शिवराज ने सूखा संकट से निपटने के लिए केन्द्र से डेढ हजार करोडमांगे
नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. मध्यप्रदेश सरकार ने बुन्देलखंड सहित राज्य के 37 जिलों में भयंकर सूखे के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए केन्द्र से पेयजल ् खाद्यान्न आपूर्ति आदि के लिये साढे पंद्रह सौ करोड रुपये की सहायता की आज मांग की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय कृष िमंत्री शरद पवार से ेयहां मुलाकात कर उन्हें सूखे की स्थिति से अवगत कराया1 मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के 48 में से 37 जिलों की 157 तहसीलों में सूखे की स्थिति अत्यंत चिंता का विषय है 1 यहां रोजगार परक योजनाओं ्पेयजल तथा पशुओं के लिये चारा एवं पानी के साथ.साथ खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये तुरंत कदम उठाना आवश्यक है
श्री चौहान ने सूखे के साथ आेलावृष्टि .बाढ .कीट प्रकोप तथा अन्य नैसगिक आपदाओं का जिक्र करते हुये केन्द्र से राष्ट्रीय आपदा कोष से सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया1 मुख्यमंत्री ने कृष िमंत्री को वांछित सहायता का विवरण भी दिया जिसमें 1548.91 करोड रुपये की मांग की गई है
मुख्यमंत्री ने श्री पवार से राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार कर सहायता की अपील की
सचिन.संजीव.प्रभु 1652वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
