ऐक्रेक्स इंडिया 2008 फरवरी में बेंगलूर में आयोजित होगी

नई दिल्ली .22 जनवरी . वार्ता . इंडियन सोसाइटी आफ हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एंड एयरकंडीशनिंग इंजीनियर्स ने आज अपनी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन ऐक्रेक्स इंडियन 2008 को बैंगलोर में व्हाइटफील्ड स्थित कर्नाटक ट्रेड प्रमोशन आर्गेनाइजेशन फील्ड में 15 फरवरी से 17फरवरी 2008 के दौरान आयोजित करने की घोषणा की 1 कंपनी इस प्रदर्शनी का आयोजन अमेरिकन सोसाइटी आफ हीटिंग रेफ्रिजरेटिंग एंड एयरकंडीशनिंग इंजीनियर्स तथा आल इंडिया एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन ऐसोसिएशन के सहयोग से वर्ष में दो बार आयोजित करती है 1 इस वर्ष की प्रदर्शनी में उद्योग के सम्बंध में विभिन्न विषयों के अलावा .. सतत विकास की दिशा में .. विषय में दर्शाए गए अनुसार .. ऊर्जा संरक्षण .पर ध्यान कंेद्रित किए जाने की आशा है 1 इस प्रदर्शनी में नवीनतम तकनीकों के सम्बंध में विश्व के विशेषग्य अपने विचार व्यक्त करेंगे

इस अवसर पर कंपनी के सहअध्यक्ष सतीश अंयगर ने कहा .. भारत के जिम्मेदार नागरिकों के रुप में प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह जरुरी हो जाता है कि वह उपलब्ध ऊर्जा का संरक्षण करें 1 इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस वर्ष के सतत विकास की दिशा में .. विषय में दर्शाए गए अनुसार ऊर्जा संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया है 1 इस प्रदर्शनी में कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां कैरीएयर . ट्रेन . यार्क . कैरियर एयरकान .ब्राई एयर .एल जी . सैमसंग . तोशिबा . श्नेडर . एस आर पी हनीवैल ई टी ए . साटर भाग ले रही हैं

जितेन्द्र . प्रेम .1655वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+