शेयर धारकों का धन डूबने के लिये सरकार दोषी. जांच हो.. भाजपा
नयी दिल्ली. 22 जनवरी ..वार्ता.. भारतीय जनता पार्टी ने शेयर बाजार के औंधे मुहं गिरने और छोटे निवेशकों का अरबों पये डूबने के लिए केन्द्र सरकार को दोषी ठहराते हुये बाजार में आई भारी गिरावट की जांच की मांग की है1 भाजपा निवेशक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अण सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने और पूरे मामले की जांच की मांग की गई1 प्रकोष्ठ ने कहा है कि सरकार लाखों छोटे निवेशकों के हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है1 पिछले एक सप्ताह की मंदी में छोटे निवेशकों का अरबों पया बाजार में डूब गया है1 निवेशक प्रकोष्ठ की यहां जारी विज्ञप्ति में कहा है कि छोटे निवेशक की रक्षा के लिये तुरंत कदम उठाये जाने चाहिये और शेयर बाजारों में अचानक शु हुई इस भारी गिरावट के कारणों की जांच की जानी चाहिये1 पार्टी के मुताबिक शेयर बाजार की पिछले एक सप्ताह की मंदी में देश के लाखों निवेशकों का 20 लाख करोड पये डूब चुका है1 इस दौरान मुंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 21000 अंक से लुढकता हुआ 15000 अंक रह गया1 प्रकोष्ठ के मुताबिक देश के शेयर बाजार पूरी तरह से विदेशी संस्थागत निवेशकों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है1 अक्टूबर 2007 तक इन्ही विदेंशी संस्थानों ने पार्टिसिपेटरी नोट के जरिये तीन लाख करोड रपये से अधिक राशि शेयर बाजार मेंोंकी है1 पार्टी ने अनेक मौकों पर इस मुद्दे को उठाया लेकिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कारवाई नहीं की
महाबीर.समरेन्द्र.रमेश2037वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
