राजग बैठक में नहीं जाने पर ममता को कांग्रेस ने शाबासी दी

नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. पश्चिम बंगाल कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता मानस भुइया ने राष्ट्रीय जनतांति्रक गठबंधन.राजग. की आज की बैठक में भाग नहीं लेने के लिये तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी की प्रशंसा की है

श्री भुइया ने यहां एक बयान में कहा कि सुश्री बनर्जी ने न तो स्वयं बैठक में भाग लिया न ही अपनी पार्टी के किसी प्रतिनिधि को बैठक में भेजा1 इससे जाहिर है कि सुश्री बनर्जी राजग से दूर जा रही है

उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि सुश्री बनर्जी राजग छोडने के निर्णय की शीघ्र घोषणा करेंगी तथा पश्चिम बंगाल से वाममोर्चा को उखाड फेंकने के लिये गैर भाजपा लोकतांति्रक और धर्मनिरपेक्ष शक्तियों के साथ जुड जायेंगी1 कांग्रेस नेता ने वाममोर्चा के एक घटक फारवर्ड ब्लाक द्वारा ति्रपुरा विधानसभा चुनाव में सभी 15 सीटों पर उम्मीदवार खडे करने के फैसले को महत्वपूर्ण करार दिया

सुफल समरेन्द्र जगबीर1950वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+