कांग्रेस दल ने बदनावर के हालात का जायजा लिया
इंदौर. 22 जनवरी .वार्ता. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव के नेतृत्व में पार्टी के एक दल ने आज धार जिले के बदनावर में हालात काजायजा लिया1 हाल ही में वहां साम्प्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों के घायल होने के बाद निषेधाज्ञा लागू की गई है
पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने बताया कि बदनावर में हालातअब सामान्य हो रहे हैं1 उधर कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने बतायाकि प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यादव और अन्य नेताओं सहित 400 लोगोें कोपुलिस ने सकिट हाऊस में प्रतिबंधित कर दिया है1 इस बीच श्री शेखर के अनुसार श्री यादव और अन्य नेता पार्टीकार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं1 उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है1 हालांकि निषेधाज्ञा के कारण बदनावर नगर की सीमा में जाने पर कार्रवाई की जा सकती है1 अखिलेश देवेन्द्र वीरेन्द्र154
वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
