लुधियाना बम कांड से जुडा एक आरोपी न्यायिक हिरासत में
बाडमेर 22 जनवरी .वार्ता. पंजाब के लुधियाना सिनेमा बम कांड से जुडे होने की आशंका पर राजस्थानमें सीमावर्ती बाडमेर जिले की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी मीर खां को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिये है
़ पुलिस सूत्रों के अनुसार लकडियाली गांव के मीर खां ने रविवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष फिर यह दोहराया कि बम कांड प्रकरण में गिरफ्तार जैसलमेर जिले के बगूल खां की ढाणी निवासी आलिया से उसका कोई सम्पर्क नहीं है1 उसने बताया कि अंतिम बार इद्रे का तला गांव में एक विवाहसमारोह के दौरान उसकी आलिया से मुलाकात हुई थी1 दोनों के बीचलेन..देन को लेकर गडा हो गया उसके बाद वह आलिया से नहींमिला1 मीर खां का आरोप है कि इस विवाद का बदला लेने के लिएआलिया ने लुधियाना पुलिस के समक्ष उसका नाम लिया है
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पचास वर्षीय मीर खां की पृष्ठभूमि कीजांच करने पर पता चला कि वह 1978 में अवैध प से पाकिस्तान गयाथा1 वापस आने पर उसे गिरफ्तार किया गया था1 लेकिन उसके बाद मीरखां के खिलाफ किसी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ और ना हीराष्ट्र विरोधी गतिविधियों में उसके शामिल होने की जानकारी सामने आयी
पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों ने मीर खां से संयुक्त पूछताछ कीथी1 पूछताछ के बाद उसे सोमवार की शाम न्यायालय में पेश किया गया जहां इस पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
सं.देवेनद्र.राणा 1606 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
