पुण्य लाभ के लिये लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र नदियों में डुबकी
लखनऊ 22 जनवरी .वार्ता. पौष पूणिमा पर आज पुण्य लाभ कमाने केलिये उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालुओं ने तीर्थराज प्रयाग में संगम तथाराज्य के अन्य स्थानों पर पवित्र नदियों में डुबकी लगाई
इलाहाबाद में चल रहे माघ मेले केदूसरे प्रमुख स्नान पर्व पौषपूणिमा पर लाखों लोगों ने गंगा ् यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के संगम तथा अन्य घाटों पर स्नान किया1 कडाके की ठंड के बावजूद बडी संख्या में श्रद्धालुओं का आस्था की नगरी इलाहाबाद में कल से आगमन शुरु हो गया था1 भोर से ही स्नान शुरु हो गया और बर्फीली हवाएं भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी
संगम एवं अन्य स्नानार्थियों की अपार भीड देखी गयी वहीं पर गंगा में व्याप्त प्रदूषण से दुखी सन्त महात्माओं ने आज पौष पूणिमा स्नान काबहिष्कार किया1 मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कडे इन्तजाम किये गये थे1 मेला क्षेत्र मेंसुरक्षा व्यवस्था के लिए सात उपाधीक्षक ् दो निरीक्षक ् 120 उपनिरीक्षक 950 पुलिस कांस्टेबल ् 12 महिला उप निरीक्षक एवं 75महिला कांस्टेबल के साथ ही साथ आतंकवाद निरोधक दस्ता तथा बमनिरोधक दस्ते को तैनात किया गया था
टीम.देवेन्द्र.प्रभु 1630जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
