..हिन्दी एक दिन विश्व विजयी भाषा बनेगी..

जयपुर 22 जनवरी.वार्ता. हिन्दी में पहला थिसारस संपादित करने वाले प्रसिद्ध कोशकार एवं लेखक अरविन्द कुमार का कहना है कि भूमंडलीकरण और बाजार आधारित अर्थव्यवस्था से हिन्दी को कोई खतरा नही है ्बल्कि इससे उसका प्रसार ही हो रहा है और वह एक दिन भविष्य में विश्वविजयी भाषा बनकर रहेगी

78 वर्षीय अरविंद कुमार ने आज यहां यूनीवार्ता से एक भेंटवार्ता में यह टिप्पणी की1 प्रसिद्ध फिल्मी पत्रिका .माधुरी. के प्रथम संपादक रहे श्री कुमार यहां अनुवादकों ्लेखकों और प्रकाशकों के अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने आए है1 कल शाम सम्मेलन में श्री कुमार के तीन खण्डों में पेंगुइन द्वारा प्रकाशित समांतर कोश एवं शब्दकोश का लोकार्पण किया गया1 इस कोश में हिन्दी के पांच लाख शब्द है

हिन्दी रीडर्स डाइजेस्ट .सवोत्तम. के भी संपादक रहे श्री कुमार ने कहा कि भूमंडलीकरण और बाजार के युग में जो हिन्दी बन रही है इसको लेकर चिंतित होने की कोई जरुरत नहीं है 1यह हिन्दी डा. रघुवीर की हिन्दी से मुक्त होकर नई पीढी की हिन्दी बन गई है जिसमें अंग्रेजी के भी शब्द है

केन्द्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के लोकभाषाओं का शब्दकोष तैयार कर रहे श्री कुमार का कहना है कि हिन्दी में इस समय करीब 5 रिपीट पांच प्रतिशत शब्द अंग्रेजी के आ गये है ्पर लोगों को इस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिये क्योंकि किसी भी भाषा का विकास आपसी लेन.देन से बढता है1 अंग्रेजी में भी हिन्दी और अन्य भाषाओं के अनेक शब्द है1 इससे उसकी ताकत बढी है 1 हिन्दी को भी खुलकर दूसरी भाषाओं के साथ तालमेल बढाना चाहिये

उनका कहना है कि कभी हिन्दी में तत्सम तो कभी उर्दू शब्दो की अधिक भरमार थी1 अगर आज अंग्रेजी शब्दों का प्रचलन बढ गया है तो इस पर लोगो को परेशानी क्यों हो रही है1 जमाना बदलता है तो भाषा भी बदलती है और वह अपना नया रुप ग्रहण करती है 1 हिन्दी में अभी भी 50 प्रतिशत देशज ् 20 प्रतिशत तत्सम और करीब 25 प्रतिशत उर्दू के शब्द है1 यह अलग बात है कि आज हिन्दी के लेखक देशज शब्दों का अधिक इस्तेमाल कर रहे है

अरविन्द.अभिनव.प्रभु 1306जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+