राष्ट्रीय. यूरेनियम. आस्ट्रेलिया. दो अंतिम. नयी दिल्ली
श्री मेकार्थी ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को यूरेनियम की आपूर्ति से जोड कर देखने की जरूरत नहीं है1 उन्होंने कहा कि भारत के साथ आस्ट्रेलिया के संबन्धों क ी तुलना चीन. जापान या अमरीका के साथ द्विपक्षीय रिश्तों से भी नहीं की जानी चाहिये1 भारत आस्ट्रेलिया संबन्ध को सकारात्मक बताते हुये उच्चायुक्त ने कहा कि व्यापार. वाणिज्य. शिक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊ चाईयों तक ले जाने के निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं1 उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कूटनीतिक स्तर पर भी यह प्रक्रिया जारी है और आसियान तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के बारे में आस्ट्रेलिया का समर्थन करना इसकी ताजा मिसाल है
श्री मेकार्थी ने कहा कि भारत के साथ आस्ट्रेलिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को बढाये जाने पर विशेष ध्यान दे रहा है और इसे शिक्षा के क्षेत्र में भी विस्तार दिये जाने के प्रयास क ी वजह से उनका देश भारतीय छात्रों की पहली पसंद के रूप में उभरा है1 उन्होंने कहा कि इसके अलावा सेवा क्षेत्र सहित अन्य आर्थिक मामलों में सहयोग बढाने के लिये भारत आस्ट्रेलिया की पहली पसंद है
एशिया में चीन और भारत को बडी आर्थिक ताकत बताते हुये श्री मेकार्थी ने कहा कि आस्ट्रेलिया इस महाद्वीप सहित विश्व भर में बहुध्रुवीय शक्ति संतुलन कायम किये जाने का पक्षधर है1 उन्होंने कहा कि इस विचारधारा को आगे बढाते हुये आस्ट्रेलिया किसी एक देश को नहीं बल्कि भारत और चीन के साथ इंडोनेशिया को भी एक ध्रुवीय शक्ति के रूप में विकसित होने का हिमायती है
निर्मल विनोद वीरेन्द्र1740 वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
