शिवसेना आंबेडकरवादियों को एकजुट करेगी..उध्दव ठाकरे

नयी दिल्ली. 22 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी .बसपा. के बढते विस्तार को ध्यान में रखते हुए 2009 में होनेवाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना की शिवशक्ति और आंबेडकरवादियों की भीमशक्ति को एकजुट करने की दिशा में विशेष प्रयास किये जायेंगे

सोमवार को मुंबई में शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दोबारा कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने के बाद आज यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन .राजग. की बैठक में पहली बार शामिल हुए श्री उध्दव ठाकरे ने संवाददाताओं से यह बात कही1 उन्होंने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र में आंबेडकरवादियों की भीमशक्ति को एकजुट करने की दिशा में पहले से ही प्रयासरत है और इन प्रयासों में आगे और भी तेजी लायी जायेगी

उनका ध्यान मायावती की बसपा के महाराष्ट्र में बढते विस्तार की आेर आकृष्ट करने पर श्री ठाकरे ने मायावती को अपने प्रयासों के लिये शुभकामनायें दी और कहा कि शिवसेना काफी पहले से ही आंबेडकरवादियों की भीमशक्ति को एकजुट करने के प्रयास में लगी है1 उन्होंने कहा कि शिवशक्ति और भीमशक्ति के एकजुट होने से एक प्रभावशाली वर्ग उनके साथ जुडेंगा

उन्होंने कहा कि शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन पहले था और आज भी है और आगे भी बरकरार रहेगा1 परिसीमन के कारण विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति के बारे में पूछने पर श्री ठाकरे ने कहा कि इसके बारे में दोनों दल बातचीत करेंगे और जहां आवश्यकता होगी वहां जरुरी परिवर्तन भी किया जा सकता है

राजग की बैठक में श्री ठाकरे के साथ लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी और महासचिव एवं प्रवक्ता संजय राऊत शामिल थे1 श्री ठाकरे ने कहा कि राजग की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रधानमंत्री के प्रत्याशी बनाने की बात का शिवसेना ने पुरजोर समर्थन किया है1 उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल के रुप में हरएक घटक दल की अपनी नीति और कार्यक्रम अलग अलग हो सकते है लेकिन राजग एक सांा न्यूनतम कार्यक्रम .सीएमपी. के आधारपर चलेगा

प्रमोद संजीव वीरेन्द्र1736 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+