आदिवासी महिला को प्रताडित करने के आरोप में डिप्टी रेंजर गिरफ्तार
शहडोल 22 जनवरी .वार्ता. मध्यप्रदेश में शहडोल जिले की देवलोंद पुलिस ने एक आदिवासी महिला को परेशान करने के आरोप में डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवलोंद थाने के गाडा गांव में 31 दिसंबर 2007 को कमल गोंड ने शिकायत दर्ज करायी थी कि डिप्टी रेंजर शिवकुमार गुप्ता ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसकीोपडी में आग लगा दी है1 इस पर पुलिस ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया था
सूत्रों ने बताया कि कल शाम पुलिस ने डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर लिया1 अदालत में पेश करने पर इस वन अधिकारी को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया
उधर वन कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि अतिक्रमण हटाने के मामले में आदिवासी की आधारहीन शिकायत पर वन अधिकारी को बगैर किसी सूचना के पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया
सं देवेन्द्र जगबीर1730वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
