सेना ने हिमस्खलन के बाद लापता आठ लोगों को बचाया
श्रीनगर 22 जनवरी. वार्ता. जम्मू .कश्मीर के माछिल सेक्टर में सेना के जवानों ने एक बार फ्िर बहादुरी का परिचय देते हुये हिमस्खलन के कारण बर्फ में दबे एक परिवार के आठ सदस्यों का जीवन बचा लिया
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि गांव टी सुंतवारी में रहने वाले इस परिवार का घर हिमस्खलन के बाद बर्फ के नीचे दब गया 1जैसे ही इस घटना की सूचना नजदीकी सेना की चौकी को मिली सेना के जवानों ने त्वरित कार्रवाई की और मौत से जू रहे इस परिवार के आठो सदस्यों को अपनी जान पर खेल कर बचा लिया 1 घायल परिवार को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करायी गयी 1 प्रवक्ता ने बताया कि सेना उनके टूटे हुये घर को दोबारा बनाने में मदद देगी
शोभित.संजीव.प्रभु 1512वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
