इजरायली उपग्रह ईरान की जासूसी करने की क्षमता बढायेगा
लंदन. 22 जनवरी .वार्ता. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन .इसरो. द्वारा धु्रवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान .पीएसएलवी. के जरिये कल प्रक्षेपित अत्याधुनिक इजरायली उपग्रह ..टेकसार.. ईरान के संबंध में खुफिया जानकारी हासिल करने की इजराइल की क्षमता को और मजबूती प्रदान करेगा1 लंदन से आज प्रकाशित प्रमुख दैनिक समाचार पत्र ..हारेत्ज.. ने खबर दी है कि इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ..र्आएआई.. द्वारा निर्मित उपग्रह .टेकसार. घने बादलों और विपरीत मौसम में भी लक्ष्यों की पहचान करने के लिए रडार का इस्तेमाल कर सकेगा1 इजरायल के जासूसी उपग्रहों की ..आेफेक.. श्रंृखला से यह बिलकुल अलग होगा1 समाचार पत्र के अनुसार इजरायल एमोस और इरोज श्रंृखला के अनेक व्यावसायिक उपग्रहों के अलावा आेफेक..पांच और आेफेक..सात सहित अनेक खुफिया उपग्रहों का इस्तेमाल कर रहा है1 इजरायल ने अभी तक 11 उपग्रहों को पृथ्वी की विभिन्न कक्षाओं में स्थापित करने में सफलता हासिल की है. जिनमें से ज्यादातर अब भी काम कर रहे हैं1 अखबार ने लिखा है कि इजरायल का इरादा सामरिक सहयोग संबंधी प्रतिबद्धताओं के तौर पर दो और जासूसी उपग्रह छोडना है1 आईएआई के धरती पर स्थित केंद्रों में उपग्रह से संकेत मिलने शुरू हो गये हैं
हालांकि इसरो के अध्यक्ष जी माधवन नैयर ने टेकसार के जासूसी उपग्रह होने की किसी भी जानकारी से इनकार किया है1 उन्होंने इस बात का भी खंडन किया है कि अमरीका ने भारत को इस उपग्रह को प्रक्षेपित नहीं करने के लिए दबाव डाला था1 सुरेश विनोद लखमी1849वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
