एक करोड की हेरोईन समेत तीन गिरफ्तार
गाजियाबाद 22 जनवरी .वार्ता. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक किलो हेरोइन बरामद की है1 ये युवक इस हेरोइन को नेपाल से दिल्ली ले जा रहे थे1 युवकों के कब्जे से एक इंडिका कार भी बरामद की है
पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने हिडन नदी के पास एक कार में जा रहे तीन युवकों को रोककर कार की तलाशी ली तो कार मे से 950 ग्राम हेरोइन बरामद की1 गिरफ्तार किये गए सुवकों के नाम अब्दुल जब्बार निवासी अमरोहा. धर्मवीर सिंह निवासी अलवर राजस्थान एवं अरकार सिंह निवासी फगवाडा मुरादाबाद है
उन्होंने बतायाकि ये युवक हेरोईन को नेपाल से दिल्ली ले जा रहे थे1 उन्होंने बताया कि बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड पए आंकी गई है1 उन्होंने बताया कि युवकों के कब्जे से बरामद की गई कार भी संभवत्या चोरी की है
सं.शिव.रमेश1914वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
