वैट के विरोध को लेकर व्यापारी संगठनों में मतभेद
लखनऊ.22जनवरी.वार्ता.उत्तर प्रदेश में एक जनवरी से लागू की गईमूल्यवर्द्धित कर प्रणाली.वैट. के विरोध के तरीके को लेकर समाजवादीपार्टी .सपा. से सम्बद्ध विभिन्न व्यापारी संगठनों में मतभेद उत्पन्न होगया है
राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी .सपा .से सम्बद्ध ऑल इंडिया समाजवादी व्यापार मंडल ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य बनवारी लाल कंछल की अगुवाई वाले अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल पर वैट के विरोध की आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंकने का आरोप लगाया है
ऑल इण्डिया समाजवादी व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्षराधेश्याम गुप्ता ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया किश्री कंछल वैट के खिलाफ आंदोलन के जरिये धन कमा रहे हैं1 उन्होंने कहा ..हमें राज्य में वैट लगाने के मायावती सरकार केफैसले के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा1.. श्री गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार ने अगर दवा विक्रेताओं ्स्टेशनरी तथा खाद्यान्न व्यापारियों की मांगों पर आगामी 10 फरवरी तकसमुचित ध्यान नहीं दिया तो अनाज के थोक बाजारों मेंअनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी
गौरतलब है कि व्यापारियों के जबर्दस्त विरोध के बीच राज्य सरकार ने राज्य में गत एक जनवरी को वैट लागू कर दिया था1 उत्तर प्रदेश इस कर प्रणाली को क्रियान्वित करने वाला देश का अंतिम राज्य है1 सलीम.देवेन्द्र प्रेम .1832वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
