ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन जयपुर में
जयपुर 21 जनवरी .वार्ता. राजस्थान पुलिस द्वारा ..38 वीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस.. का आयोजन आगामी 29 से 31 जनवरी तक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में किया जायेगा
जिसमें देश के सभी केन्द्र शासित प्रदेशों राज्यों व केन्द्रीय सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी समाज विज्ञानी विषय विशेषज्ञ व विधि वैज्ञानिक भाग लेंगे
पुलिस महानिदेशक ए एस गिल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में समितियों का गठन कर आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस.अपराध. अरविंद कुमार जैन ने बताया कि इस सम्मेलन में आगामी दशक 2020 में पुलिस तथा विकसित राष्ट्रों की पुलिस के मुकाबले भारतीय पुलिस जिसमें अपराध नियंत्रण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई तकनीक व नवाचारों के संबंध में विभिन्न प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समाज विज्ञानी एवं विषय विशेषज्ञों व विधि वैज्ञानिकों द्वारा अपने अपने पत्रवाचन व प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विचारों का आदान प्रदान कर मंथन किया जायेगा
श्री जैन ने ऑल इंडिया साइंस कांग्रेस के इतिहास के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि विभिन्न राज्यों व केन्द्रीय पुलिस संगठनों के वर्ष 1958 में आयोजित सम्मेलन में यह तय किया गया था कि एक ऐसा मंच बनाया जाये जिसमें पुलिस अधिकारी समाज विज्ञानी विधि वैज्ञानिक पुलिस के संबंध में अपने विचारों का आदान प्रदान कर सकें
इसी मंच के स्वरूप में ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का गठन किया गया है1 इस कांग्रेस का आयोजन वर्ष 1960 से नियमित रूप से प्रति वर्ष विभिन्न राज्यों तथाकेन्द्र शासित प्रदेशों में किया जाता है
सैनी शिव राम2249वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
