ंचंद्रयान अभियान इस वर्ष के अंत तक .. नायर
चेन्नई 21जनवरी.वार्ता.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन..इसरो.. आगामी वषो में कम से कम 80 उपग्रह प्रक्षेपित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है और भारत के चंद्रमा मिशन .. चंद्रयान..को इस वर्ष के अंत तक प्रक्षेपित कर दिया जायेगा1 इसरो के अध्यक्ष जी माधवन नायर ने आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से इजरायली उपग्रह पोलारिस के सफ्ल प्रक्षेपण के बाद पत्रकारों से बताया कि इसरो आगामी पांच वर्ष में 80 उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बना रहा है जबकि गत पांच वर्ष में मात्र 32 उपग्रह प्रक्षेपित किया गया है1 श्री नायर ने चंद्रयान के प्रक्षेपण को लेकर बनी अनिश्चितता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इस वर्ष के अंत तक इसे अवश्य प्रक्षेपित किया जायेगा1 उन्होंने बताया कि चंद्रयान को अप्रैल के प्रक्षेपित करने की तैयारी की जा रही थी लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण इसमें देरी हो रही है1 उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वर्ष के अंत तक इस मिशन को अवश्य पूरा किया जायेगा1 उन्होंने कहा..फ्रवरी मध्य तक हम इसके लिये पूरी तरह तैयार हो जायेंगे1 सभी उपकरण मिल चुके हैं1 हम मिशन के कार्यक्रम को तय करने की तैयारी कर शुरू करेंगे1 श्री नायर ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम बहुत बडी चुनौती है और हम इसका सामना करने की तैयारी कर रहे हैं1 इंद्र.समरेन्द्र.प्रभु 2315वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
