पाकिस्तान की उत्तरी स्वात घाटी में 35 आतंकवादी गिरफ्तार

इस्लामाबाद. 22 जनवरी .वार्ता. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तरी स्वात घाटी के विभिन्न इलाकों से 35 आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है. जिनमें एक भावी मानव बम और मौलाना भी शामिल है

मौलाना ने सरकारी अधिकारियों के धड सिर से अलग करने और आत्मघाती हमले करने का फतवा जारी किया था1 सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादियों की धरपकड के लिए तलाशी अभियान जारी है1 इसी के मद्देनजर मत्ता तहसीन के चुपरियाल और लोए नामल इलाकों में सुरक्षा बलों ने घेरा डाल दिया है1 चुपरियाल से गिरफ्तार भावी मानव बम की पहचान फरमान के रूप में की गयी है जिसे उसके पिता मौलवी हबीबुल्लाह के साथ गिरफ्तार किया गया था1 मौलवी हबीबुल्लाह मौलाना फजलुल्लाह का सहयोगी है1 डॉन में प्रकाशित खबर के अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोली बारूद बरामद करने के अलावा तीन सरकारी वाहन जब्त किये हैं. जिसे वे लूटकर ले गए थे1 सरकार ने दावा किया है कि स्वात घाटी की 90 प्रतिशत सडकें आतंकवादियों से मुक्त कराई जा चुकी हैं और शेष 10 प्रतिशत सडकें जल्दी ही मुक्त करा ली जाएंगी1 सुरेश निर्मल वीरेन्द्र1524 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+