हथियार बरामदगी में नक्सली प्रवक्ता की पत्नी गिरफ्तार नही
रायपुर 22 जनवरी.वार्ता.छत्तीसगढ पुलिस ने राजधानी रायपुर मेंहथियारों क े जखीरे की बरामदगी के सिलसिले में दण्डकारण्य स्पेशलजोन के नक्सली प्रवक्ता गुड्सा उसेन्डी की पत्नी की गिरफ्तारी से साफ इंकार किया है
रायपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वाई.के.एस.ठाकुर ने पत्रकारों के इस बारे में पूछे जाने पर कहा ..कथित नक्सली प्रवक्ता गुड्सा उसेन्डी की पत्नी की गिरफ्तारी की खबरें बेबुनियाद है..1अभी तक इस मामले में केवल तीन गिरफ्तारियां हुई है जिसमें दो महिलायें है पर इनमें कोई गुड्सा की पत्नी नही है
उन्होने कहा ..मुे पता नही कि कौन इस तरह की बाते प्रचारित कर रहा है..1उनके हवाले से भी कुछ समाचार पत्रों में वह लिखा गया है जोकि उन्होने कहा ही नही1उन्होने कहा कि इस मामले में विवेचना कंे दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके बारे में प्रेस को पूरी जानकारी दी जायेंगी
साहू.शिव.रमेश2043वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
