रेत के धोरो पर ऊंट दौड़ का नजारा
बीकानेर 22 जनवरी .वार्ता. अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दूसरे दिन आजदेशीविदेशी सैलानियों ने रेत के धोरो पर दौड़ लगाई और रेगिस्तानीजहाज ऊंट दौड़ का भी आनन्द लिया 1 बीकानेर से 35 किलोमीटर दूर लाडेरा में ऊंट उत्सव से संबंधितविभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये 1 रेतीले धोरो पर रंग बिरंगीवेशभूषा से सुसज्जित बालाओं ने घूमर नृत्य प्रस्तुत किया 1 पर्यटको नेम्युजिकल चैयर के साथ धोरो पर आयोजित दौड़ में भी हिस्सेदारी की 1 इस अवसर पर कबड्डी और कुश्ती के भी मुकाबले हुये 1 सुसज्जितऊंटों की दौड़ पर्यटको के आकर्षण का केन्द्र रही 1 लाडेरा गांव केउत्साही ग्रामीणों ने अपने घरो के बाहर रंगोली तथा मांडने का चित्राकंनकिया जिसे सैलानियों ने दिलचस्पी से देखा 1 सं.देवेन्द्र.प्रभु 1458वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
