छह राज्यों में सबसे अधिक है मोबाइल काल कंजेशन समस्या

नयी दिल्ली .22 जनवरी . वार्ता . देश में विभिन्न दूरसंचार आपरेटरों के 348 मोबाइल नेटवर्क संपर्क बिंदुओं . प्वाइंट आफ इंटरकनेक्शन .पर कंजेशन की समस्या गत वर्ष की तीसरी तिमाही में भी बनी रही जिससे बिहार.राजस्थान . मध्यप्रदेश समेत छह राज्यों में उपभोक्ता को काल करने में सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पडा

संपर्क बिंदुओं पर कंजेशन के कारण मोबाइल उपभोकताओं को काल करने में समस्या आती है 1 भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने दो नेटवर्क के बीच किसी संपर्क बिंदु पर सेवा गुणवत्ता के तहत कंजेशन का मानक 0.5 प्रतिशत से कम तय किया हुआ है 1 इसका अर्थ है कि दो आपरेटरों के बीच होने वाली 200 काल में से सिर्फ एक काल में कंजेशन की समस्या आनी चाहिये 1 लेकिन ट्राई ने आज कहा कि सितंबर के दौरान 37 संपर्क बिंदुओं पर कंजेशन का स्तर 40 प्रतिशत से अधिक था 1यद्यपि जून की तुलना में ऐसे बिंदुओं की संख्या नौ कम हुई है 1 ट्राई के अनुसार सितंबर में 348 संपर्क बिंदुओं पर कंजेशन का स्तर निर्घारित मानक से अधिक थी यद्यपि इन बिंदुओं की संख्या जून की तुलना में कम हुई है जो तब 457 थी 1 इन 348 बिंदुओं में से 158 पर कंजेशन का स्तर पांच प्रतिशत से अधिक तथा 111 पर 10 प्रतिशत से अधिक था 1 जून में 218 बिंदुओं पर कंजेशन पांच प्रतिशत से अधिक तथा 151 पर 10 प्रतिशत से अधिक था 1 ट्राई का कहना है कि कंजेशन से बिहार. गुजरात . राजस्थान . मध्यप्रदेश . महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल सबसे बुरी तरह प्रभावित रहे

उनियाल . बिष्ट प्रेम .1745वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+