हरियाणा के छह बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार

चंडीगढ 22 जनवरी.वार्ता. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा के छह बहादुर बच्चों को .राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार 2007. से सम्मानित करेंगे

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की अध्यक्ष आशा हुड्डा ने आज यहां बताया कि इन छह बहादुर बच्चों में पांच लडके तथा एक लडकी शामिल हैं1 इनमें से तीन लडकों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा. जिनमें गुडगांव के मास्टर अभिषेक. मास्टर सूरज तथापानीपत के मास्टर अमोल अघी शामिल हैं1 तीन अन्य बच्चों में फ्रीदाबार के मास्टर अंकित राय. सोनीपत के मास्टर अमरजीत एवं कुमारी बबीता शामिल हैं

गुडगांव के सात वर्षीय मास्टर अभिषेक तथा नौ वर्षीय मास्टर सूरज ने 22 मार्च 2007 को जिला भिवानी के गांव औरंगनगर में पानी के टैंक में गिरने वाले छह वर्षीय मास्टर लक्की की जान बचाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया1 सबसे पहले. अभिषेक ने लक्की कीजान बचाने के लिए सात से आठ फ्ुट गहरे पानी के टैंकों में छलांग लगा दी और उसके पीछे पीछे मास्टर सूरज भी टैंक में कूद गया1 नजदीक के खेत में काम करने वाले शमशेर ने बच्चों का शोर सुनकर घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों बच्चों को टैंक से बाहर निकाला1 आखिरकार लक्की को तो बचा लिया गया. लेकिन अभिषेक एवं सूरज मौत की आगोश में समां गये

15 वर्षीय बहादुर बच्चे मास्टर अमोन अघी को भी मरणोपरांत राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार दिया जायेगा1 उसने कुछ बदमाशों के साथ लडते हुए जान गंवाई जो 11 दिसंबर 2006 को उसके घर के बाहर खडी कार चुराने का प्रयास कर रहे थे1 नवानी देवेन्द्र जगबीर1732जारी वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+