गणतंत्र दिवस पर कश्मीर में कडी सुरक्षा
श्रीनगर.22 जनवरी.वार्ता.कश्मीर में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आतंकवादी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस ने शहर तथा बाहरी क्षेत्रों में सघन तलाशी और अभियान शुरु कर दिया है1 हालांकि हुर्रियत कांफ्रेंस .मीरवाइज.के एक घटक दल साल्वेशन मूवमेंट.एसएम. ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा के नाम पर सुरक्षा बलआतंकवाद से नाता तोड़ चुके लोगों और उनके परिवारों का शोषण कर रहे है 1इसके विरोध में एसएम के लगभग 30 कार्यकर्ताओं ने आज यहां भूख हड़ताल शुरू की
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 26 जनवरी या उससे पहले आतंकवादियों द्वारा विस्फोट या हिंसाक घटनाओं को अंजाम देने की खुफिया रिपोर्टे मिलने के बाद गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य स्थल बक्शी स्टेडियम में सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गये है 1 शहरों में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की तलाशी ली जा रही है
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल.सीआरपीएफ. के एक अधिकारी ने कहा कि हमने सुरक्षा कारणों की वजह से शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की तलाशी लेने के आदेश दिये गये है 1.. अन्य क्षेत्रों में इसी तरह के तलाशी अभियान चलाये जा रहे है
इस बीच जम्मू से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर के रिसई जिले में सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अत्याधुनिक विस्फोटक आरडीएक्स समेत हथियारों का एक बडा जखीरा बरामद किया है
सूत्रों ने बताया कि रिसई जिले में इकबाल और अब्दुल गानी को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 किलोग्राम आरडीएक्स .एके राइफल्स की 63 गोलियां.दो ग्रेनेड .छह डेटोनेटर्स और एक रेडियो सेट बरामद किया गया
देवेन्द्र.इंद्र.समरेनद्र.राणा 1925वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
