जमीन प्रकरण में प्रशासन ने न्यायालय में इस्तगासा पेश किया
बाडमेर 22 जनवरी .वार्ता. राजस्थान में पश्चिमी सीमावर्ती बाडमेर जिले के सरहदी क्षेत्रों में जमीन खरीद फरोख्त के बहुचर्चित प्रकरण में पुलिस द्वारा जांच पडताल नहीं किये जाने पर अब जिला प्रशासन ने न्यायालयों में लगभग सात सौ पचास इस्तगासे पेश करने का निर्णय लिया है1 इसके तहत कल 144 लोगों के खिलाफ इस्तगासे पेश किये गये
जिला प्रशासन ने सरहदी क्षेत्रों में धारा 1961 का उल्लंघन करप्रतिबंधित क्षेत्रों में जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले अन्य प्रांतों केखरीददारों के खिलाफ एक माह पूर्व पुलिस को कार्रवाई करने के लिएलिखा था1 कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस से नाराज प्रशासन नेउपखंड अधिकारियों के माध्यम से न्यायालयों में इस्तगासे पेश करने कीप्रक्रिया आरंभ की है
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार लगभग एक माह पूर्व राज्य के प्रमुख शासन सचिव गृह ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर सरहदी क्षेत्र में जमीन खरीद फरोख्त में दांडिक विधि संशोधन अधिनियम 1961 की धारा 3 ..3..6.. के तहत कार्रवाई के निर्देश दिये थे1 जिला कलेक्टर ने बाडमेर के पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण में कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा था1 पुलिस कार्रवाई हुए बिना ही यह प्रकरण मीडिया में उजागर होनेसे नाराज जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बाडमेर केउपखंड अधिकारी बीरबल राम चौधरी ने 16 . शिव के उपखंड अधिकारीपी एल बैरवा ने 47 और गुडामालानी के उपखंड अधिकारी सी एल देवासीने 81 लोगों के खिलाफ इस्तगासे दायर किये है1 इन इस्तगासों में धारा155 सी आर पी सी के तहत पुलिस को अनुसंधान के आदेश देने को कहागया है
बाडमेर जिले के सात थाना क्षेत्र .गडरा रोड . सेडवा . चौहटन.रामसर . बीजराड . गिराव . बागासर प्रतिबंधित क्षेत्र है1 जहां बाहरीव्यक्ति जिला मजिस्ट्रेट अथवा उपखंड मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिनाप्रवेश नहीं कर सकता1 इस्तगासे के अनुसार आरोपियों ने प्रतिबंधित क्षेत्रमें प्रवेश कर भूमि क्रय का पंजीयन कराया है जो दंडनीय अपराध है
सं.देवेन्द्र.प्रभु 1639वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
