इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जमकर बरसे दासमुंशी
गुवाहाटी 22 जनवरी .वार्ता. सूचना एवं प्रसारण मंत्री पि्रयरंजन दासमुंशी ने स्वतंत्रता के बावजूद जिम्मेदारीपूर्वक अपनी भूमिका न निभाने के लिए आज निजी टेलीविजन चैनलों की जमकर आलोचना की
श्री दासमुंशी ने कहा.. ब्रेकिंग न्यूज की होड के कारण निजी टेलीविजन चैनल जनसेवा की अपनी जिम्मेदारी को भूल गये है1 केद्रीय मंत्री ने असमिया दैनिक .दैनिक बटोरी. के तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिमी देशों की लोकतांत्रिक व्यवस्था को आडे हाथों लिया और कहा कि भारतीय संविधान और लोकतंत्र ने यह बात कई बार साबित कर दी है कि देश के मीडिया को पूरी स्वतंत्रता प्राप्त है लेकिन निजी टेलीविजन चैनल अपनी मूलभूत जिम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रहे हैं
उन्होंने बताया के इराक पर हमले के दौरान बीबीसी के शीर्ष अधिकारियों को अपनी नौकरी से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पडा था क्योंकि उन्होंने बि्रटिश सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप समाचार नहीं दिये थे और वहां की संसद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा था1 बि्रटिश सरकार के इस कदम की भारत से तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल की चीन यात्रा के दौरान दूरदर्शन क ी पैनल चर्चा में एक विशेषज्ञ ने कहा कि भारत ने चीन से उसकी कब्जा की गयी जमीन वापस मांगी है जबकि सचाई यह थी कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान जमीन वापस लेने का कोई मुद्दा नहीं उठना था1 उन्होंने सवाल किया कि क्या हम ऐसा समाचार जारी करने के लिए संसद में विपक्ष के विरोधों का सामना किये बगैर संपादक या मुख्य कार्यकारी अधिकारी को हटाने जैसा कदम उठा सकते हैं
नीलिमा संजीव समरेन्द्र जगबीर1936जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
