हैरान परेशान निवेशकों को धैर्य बनाये रखने की सलाह
नयी दिल्ली 22 जनवरी .वार्ता. शेयर बाजारों में पिछले एक सप्ताह से जारी मंदी के बीच वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने जहां एक तरफ निवेशकों को धैर्य बनाये रखने की सलाह दी है. वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंडलों का कहना है कि अनिश्चितता का यह दौर अल्पकालिक है और जल्द ही स्थिति संभल जायेगी
श्री चिदंबरम और उद्योग जगत ने एक स्वर में कहा है कि घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और इस साल आर्थिक विकास दर नौ प्रतिशत के आसपास रहने की उम्मीद है1 वैश्विक मंदी से परेशान निवेशकों को भरोसा दिलाते हुये उन्होंने कहा है कि विकसित अर्थव्यवस्थाओं में मंदी के संकेतों के बावजूद अगले साल देश की आर्थिक विकास दर 8.5 प्रतिशत तक रहेगी1 प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने हाल में जारी अपनी रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त किया है
दुनियाभर के प्रमुख शेयर बाजारों में जारी मंदी के साथ ही घरेलू शेयर बाजारों में भी पिछले एक सप्ताह से ताबडतोड मंदी का ख बना हुआ है1 एक तरफ निवेशकों का अरबों पया पिछले सप्ताह बाजार में उतरे नये इश्युओं में बंद हो चुका है वहीं दूसरी तरफ गिरते बाजार में उनके हाथ बंध गये हैं1 अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर के मेगा इश्यू में खुदरा निवेशकों का अरबों पया बैंक खातों में बंद हो चुका है1 इसके साथ ही पूंजी बाजार में उतरे फ्यूचर कैपीटल होल्डिंग्स के इश्यू को भी अच्छा समर्थन मिला है और इसे भी जरत से कई गुणा अधिक आवेदन प्राप्त हुये हैं
दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में जारी मंदी के साथ साथ यहां नये इश्युओं में भारी धनराशि बाजार से निकल जाने को भी भारी मंदी की प्रमुख वजह माना जा रहा है और जिस तरह से बाजार में अनिश्चितता का दौर बना है उससे निवेशकों को अब नये शेयरों में लगाये गये धन की चिंता भी सताने लगी है1 बाजार विशेषग्यों ने इसका भी निदान बताया है1 उनके मुताबिक आईपीआे सेबी के दिशानिर्देशों के तहत संचालित होता है1 इसमें खुदरा निवेशकों के लिये अपनी बोली वापस लेने का भी प्रावधान है1 इससे पहले की उनकी बोली स्वीकार होती है. जरत पडने पर वह अपना आवेदन वापस ले सकते हैं1 हालांकि योग्य संस्थागत बोलीकर्ताओं .क्यूआईबी. नये इश्यू में बोली लगाने के बाद अपनी बोली और राशि वापस नहीं ले सकते हैं उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं है
महाबीर मिश्रा जगबीर1834जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
