वाजपेयी ही भारत रत्न के सही हकदार .सुखबीर
खरड .मोहाली. 22 जनवरी .वार्ता. शिरोमणि अकाली दल(शिअद) केकार्यकारी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी ही भारत रत्न के हकदार हैं और उन्हें ही यहसम्मान दिया चाहिए1 श्री सुखबीर बादल यहां निजी क्षेत्र की एक आवास परियोजना का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे1 राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पांचजन्य के संपादकीय में किसी अन्य को भारत रत्न देने की वकालत किए जाने पर उन्होंने कहा कि शिअद श्री वाजपेयी को ही इस सम्मान का सही हकदार मानता है1 उन्होंने देश के इस उच्च सम्मान का राजनीतिकरण किए जाने कीनिंदा करते हुए सुाव दिया कि इसके सही हकदार का चयन करने केएक सर्वदलीय कमेटी गठित की जानी चाहिए जो गहन विचार विमर्शके बाद इस सम्बंध में फैसला करे तथा उस पर किसी प्रकार की टीकाटिप्पणी न हो1 एक प्रश्न पर श्री सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी किसी भी समयलोकसभा चुनावों के लिए तैयार है1 उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रकी राजनीति में जाने का फैसला उनका नहीं बल्कि पार्टी का है1 उन्होंनेकहा कि पार्टी जो आदेश देगी वह उसका पालन करेंगे
सं.शिव.रमेश1829वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
