हाजियों को हुई परेशानी पर केन्द्र सरकार एवं अन्य से जवाब.तलब

लखनऊ 22 जनवरी.वार्ता. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊपीठ ने हाल में हज यात्रा करके लौटे हाजियोंे से सामान का निर्धारित से ज्यादा किराया लेने तथा उन्हें हुई अन्य परेशानियों के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर एयर इण्डिया केन्द्र सरकार समेत अन्य से जवाब तलब किया है1 याचिका पर अगली सुनवाई 29 जनवरी को होगी

यह आदेश न्यायमूर्ति प्रदीपकांत एवं न्यायमूर्ति एस.एन.शुक्ला कीखण्डपीठ ने खुद्दामुल हुज्जाज क मेटी के अध्यक्ष सैय्यद यावर हुसैन कीआेर से दायर याचिका पर आज सुनवाई करते हुए दिया

याचिका में आरोप लगाया गया है कि हाल में हज यात्रा करकेलौटते समय हाजियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर कई दिन तकरोके रखा गया और उनसे सामान लाने का किराया निर्धारित 13 रियालप्रति किलोग्राम के बजाय 55 रियाल प्रति किलोग्राम वसूल किया गया

वादी ने याचिका में कहा है कि हाजियों को पवित्र जल आब.ए.ज़मज़म भी नहीं लाने दिया गया1 यह भी आरोप लगायागया है कि एयर इण्डिया द्वारा विभेदकारी नीति के तहत ऐसा किया गया

पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पर एयर इण्डिया ् केन्द्रएवं राज्य सरकारों ् केन्द्रीय हज कमेटी तथा राज्य हज कमेटी तथा अन्यपक्षकारों से जवाब तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई कीतिथि 29 जनवरी नियत की

सं.देवेन्द्र.बिष्टप्रभु 1733वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+