पोलारिस के सैन्य उपग्रह होने की जानकारी नहीं .. नायर

चेन्नई 21 जनवरी.वार्ता.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ..इसरो.. के अध्यक्ष जी माधवन नायर ने इजरायल के आज प्रक्षेपित उपग्रह पोलारिस के .. खुफ्िया उपग्रह.. होने की जानकारी से इंकार किया और इसका प्रक्षेपण नहीं करने के लिये अमरीका द्वारा दबाव बनाये जाने का खंडन किया1 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सुबह सवा नौ बजे इस उपग्रह के सफ्ल प्रक्षेपण के बाद श्री नायर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा .. मुे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है1 मैंने उपग्रह को सिर्फ् बाहर से देखा है1.. किसी दबाव के कारण इसके प्रक्षेपण में देरी होने से इंकार करते हुये उन्होंने कहा कि कुछ सवाल उठने पर कई तकनीकी जानकारियों पर विस्तृत चर्चा करनी पडी1 समय पर पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन मानसून आ जाने तथा इस महीने के प्रारंभ में भी भारी बारिश होने की वजह इसे समय पर प्रक्षेपित नहीं किया जा सका था1 उन्होंने कहा कि अनुबंध के अनुसार इजरायली अधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया है1 उन्होंने कहा कि इसको लेकर खाडी के किसी देश या किसी अन्य का कोई दबाव नहीं था1 उन्होंने कहा कि जहां तक उनको जानकारी है इस प्रक्षेपण के पीछे सैन्य उद्देश्य नहीं है1 श्री नायर ने कहा कि इस उपग्रह में बादलों के बीच से रडार द्वारा मैंपिग करने की तकनीक है 1 यह अनुठा उपकरण है1 उन्होंने कहा कि अनुबंध के तहत यह उपग्रह पीएसएलवी से मात्र एक उपकरण के रूप में भेजा गया है1 उसे प्रक्षेपित कर दिया गया है और उससे प्राप्त होने वाले डाटा से हमको अवगत नहीं कराया जायेगा1 श्री नायर ने बताया कि इजरायली भू केन्द्र को उपग्रह से संकेत मिलने लगे हैं और उपग्रह ठीक है1 उन्होंने बताया कि इसरो क ी व्यावसायिक शाखा अंतरिक्ष ने रूस सहित विश्व की कई प्रमुख एजेंसियों की स्पर्धा के बीच इस अनुबंध को प्राप्त किया था1 इंद्र.शिव.प्रभु 2306 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+