भूख से मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो
बांदा 22 जनवरी.वार्ता. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल टी.वी.राजेस्वर ने आज कहा कि राज्य के सूखाग्रस्त जिलों में भूख से मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाए
बांदा जिला मुख्यालय में सूखा राहत कायो की समीक्षा के दौरान श्री राजेस्वर ने कहा कि भूख एवं प्यास से मौत होना सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है1 ऐसी मौतें होने पर संबंधित जिलाधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारण करते हुए उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए
उन्होंने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को सौ दिन का रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
इससे पहले राज्यपाल ने बांदा तहसील के बडोखर खुर्द और भरखरी गांव का दौरा कर सूखा राहत कायो का जायजा लिया1 इस दौरान स्थानीय विधायक विशम्भर प्रसाद निषाद. विशम्भर सिंह यादव और विवेक कुमार सिंह ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा
सं देवेन्द्र जगबीर1816जारी वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
