रायपुर मेंं हथियारों का जखीरा बरामद
रायपुर.22जनवरी.वार्ता.छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में लावारिसपड़े बैग से पुलिस ने 91 कट्टे 26 वायरलेस सेट एवं बैट्रियां बरामद की है
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि राजधानी के डगनियां तिराहे केसमीप एक दुकान के सामने कल रात आठ लावारिस बडे बैग पडे थेजिसे कोई महिला वहां छोडकर चली गयी थी1 कुछ देर बाद लावारिस पडे इन बैगों को देखकर लोगों को इसमें बम होने की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया
बम निरोधक दस्ते एवं खोजी कुत्तों के साथ पहुंची पुलिस ने जब बैगों को खोला तो उसमें 91कट्टे ् 26 वायरलेस सेट उनकी चार्जर बैट्रियां उसमें पायी गयी1इतनी संख्या में हथियारों की बरामदगी से पुलिस हैरान हो गयी
देर रात्रि में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस अभी तक इस निष्कर्षपर नहीं पहुंच सकी कि यह हथियार राजधानी में बेचने के लिये लायेगये थे या फिर नक्सलियों से इसका कोई सम्बन्ध है1रायपुर के पुलिसअधीक्षक अमित कुमार ने .यूनीवार्ता. को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा1जांच सभीसंभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये हो रही है
उन्होेने कहा कि बैग छोड़कर जाने वाली महिला की भी तलाश कीजा रही है तथा राजधानी के सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथही संदिग्ध लोगोे पर नजर रखी जा रही है1 साहू.सुमन नंद1232 पांडे 1040 वार्ता.


Click it and Unblock the Notifications
