बिहार जद एस ने पृथक मिथिला राज्य की मांग का समर्थन किया

नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. बिहार प्रदेश जनता दल .सेकुलर. ने उत्तर बिहार के पिछडे इलाके के सर्वांगीण विकास के लिए पृथक मिथिला राज्य क ी मांग का जोरदार समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से इसके लिए शीघ्र पहल का अनुरोध किया है

जद .एस. ने कल यहां कहा कि जब तक मिथिला राज्य का गठन नही होता है तबतक सरकार को इस क्षेत्र के लिए बंुदेलखंड की तर्ज पर विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए1इसके साथ ही उन्होंने राज्य की नीतीश कु मार सरकार से कोशी विकास प्राधिकरण का गठन करने की मांग की

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चौधरी ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर बिहार के 18 लोकसभा एवं 108 विधानसभा क्षेत्र को लेकर पृथक मिथिला राज्य के गठन के पक्ष में है और गत विधानसभा चुनाव में जद.एस . एक मात्र ऐसी पार्टी थी जिसने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था

श्री चौधरी ने कहा कि यह इलाका आजादी के बाद से ही अत्यंत पिछडा है1 यहां के लोग प्रतिवर्ष बाढ की स्थिति से जूते है तथा उद्योगधंधें भी चौपट हैं1 इसलिए इस क्षेत्र के विकास के लिए पृथक मिथिला राज्य का गठन ही एकमात्र समाधान है1उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का एक बहुत बडा हिस्सा कोशी नदी की विभीषकिा से त्रस्त है. इसलिए राज्य सरकार को कोशी प्राधिकरण का गठन करके वहां की स्थिति में सुधार लाना चाहिए1कांग्रेस सरकार में इस क्षेत्र के विकास के लिए एक अलग प्राधिकरण का भी गठन किया गया था. जिसे बाद की सरकार ने समाप्त कर दिया

समरेंद्र.आशा नंद0907 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+