गाजापट्टी में इधनआपूर्ति रोकने के मामले में संरा की बैठक कीमांग

नयी दिल्ली 22 जनवरी .वार्ता. माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने गाजा पट्टी में इधन की आपूर्ति रोकने के इजरायल के फैसले की कडी निंदा की है और इस पर चुप्पी साघे रहने के लिए भारत सरकार को आडे हाथों लेते हुए उससे इस मामले पर तत्काल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाये जाने का आह्वान करने की मांग की है

माकपा के पोलित ब्यूरो ने आज यहां एक वक्तव्य में इजरायल के इस ताजा फैसलों को सभी अंतरराष्ट्रीय एंव मानवतावादी मानदंडों का उल्लंघन बताया गया है और कहा गया है कि इस आपराधिक नाकेबंदी पर कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. सरकार की चुप्पी तथा इजरायल से सैन्य सहयोग शर्मनाक है

पार्टी ने आरोप लगाया है कि संप्रग सरकार न केवल इस पर चुप्पी साधे हुए है. बल्कि अपनी सैन्य क्षमता बढाने के लिए इजरायल से सहयोग भी कर रही है और श्रीहरिकोटा से इजरायल उपग्रह टेकसार का प्रक्षेपण इसका प्रमाण है1 यह उपग्रह ईरान तथा क्षेत्र के अन्य देशों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए छोडा गया है

वक्तव्य में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र को तुरंत इस मामले पर हस्तक्षेप कर नाकेबंदी हटवाने तथा इजरायल को दंडित करने के भी कदम उठाना चाहिए

राजेश आशा वीरेन्द्र1349 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+