हवाई अड्डे पर दो किलो हेरोईन के साथ विदेशी महिला हिरासत में

नयी दिल्ली 22 जनवरी.वार्ता. राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने जिम्बाम्बे की एक महिला को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से दो किलोग्राम हेरोईन बरामद किया जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य दो करोड रूपये बताया जाता है1 आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 26 वर्षीय बेलिंडा मबीका यूथोपियन एयरलाइंस के विमान से आदिस अबाबा के रास्ते हरारे जा रही थी1 अधिकारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी और सीमा शुल्क के काउंटर पर उसे हिरासत में ले लिया गया1 उसके सामानों की गहन जांच किये जाने पर दो किलोग्राम हेरोईन मिला1 उसने अपने सूटकेस के निचले हिस्से विशेष प्रकार से बनवाये गये स्थान पर हेरोईन को छुपा रखा था1 उसे नारकोटिक्स अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया है1 इंद्र.समरेन्द्र.रमेश2053वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+