ईरान पर अंकुश लगाने मेंभारत सहायक .इजराइली अधिकारी
नयी दिल्ली .22 जनवरी. वार्ता. इजराइली विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने आज यहां कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिये भारत काफी कुछ कर रहा है
इजराइली विदेश मंत्रालय में विदेश शोध केन्द्र के प्रमुख निमरोड बरकान के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत के बाद संवाददाताओं को बताया कि चीन की तुलना में भारत ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अधिक सक्रिय भूमिका निभा रहा है 1उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम क्षेत्रीय स्थिरता और विश्व शांति के लिये खतरा है1 उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी शांति के लिये अमेरिका के अन्नापोलिस में एक सम्मेलन हुआ था जिसके आधार पर आगे बढा जा सकता है1 उन्होंने इस प्रक्रिया में भारत से सहयोग देने का आग्रह किया
इजराइली अधिकारी ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अलकायदा और तालिबान के बढते खतरे पर चिंता व्यक्त की
सुफल.संजीव.राणा 1706वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
