कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट . 87 डालर प्रति बैरल से नीचे
लंदन . 22 जनवरी.वार्ता. विश्व के शेयर बाजारों में भारी गिरावट से अमरीकी अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावनाएं और गहराने की आशंका के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आज चार डालर प्रति बैरल से अधिक की गिरावट भाव छह सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए
यू एस क्रूड का भाव शुक्रवार की तुलना में 4.46 डालर प्रति बैरल गिरकर 86.11 डालर प्रति बैरल रह गए 1 लंदन ब्रेंट कूड में 85.78 डालर पर 1.73 डालर प्रति बैरल का मंदा देखा गया 1 अमरीकी अर्थव्यवस्था में भारी मंदी की आशंका में एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में निवेशकों की घबराहटपूर्ण बिकवाली के चलते छह से आठ प्रतिशत तक गिरावट देखी गई 1 गौरतलब है कि इस माह तीन तारीख को कच्चा तेल 100.09 डालर प्रति बैरल के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था 1 इसकी तुलना में वर्तमान कीमतें करीब 12 प्रतिशत नीचे हैं
मिश्रा जितेन्द्र .राणा 1607वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
