कानिमोी के केन्द्रीय मंति्रमंडल में शामिल होने की अटकलें खारिज
चेन्नई 22 जनवरी.वार्ता. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड मुनेत्र कषगम .द्रमुक. के अध्यक्ष एम.कणानिधि ने अपनी कवयित्री बेटी और राज्यसभा सदस्य कानिमोी को केन्द्रीय मंति्रमंडल में शामिल किये जाने की अटकलों को आज पूरी तरह खारिज कर दिया
श्री कणानिधि ने यहां कहा कि जब सुश्री कानिमोी ने मंत्री बनने की इच्छा ही नहीं प्रकट की तो उन्हें पर्यावरण मंत्रालय मिलने का सवाल ही नहीं उठता
वह पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मीडिया में सुश्री कानिमोी को पर्यावरण मंत्रालय दिये जाने की खबर आई थी1 श्री कणानिधि ने इसे महज अटकल बताया
गौरतलब है कि सुश्री कानिमोी के सांसद बनने से पहले यह अटकलें लगायी जा रही थी कि तमिलनाडु से उनके राज्यसभा सदस्य बनने के तुरंत बाद उन्हें केन्द्रीय मंति्रमंडल में शामिल किया जायेगा1 कणानिधि परिवार और श्री दयानिधि मारन के बीच खटास बढने के बाद श्री मारन के पर्यावरण मंत्री पद से इस्तीफे तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार मंत्री ए. राजा को पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने से इन अटकलों को और बल मिला था
सुमन संजीव जगबीर1810वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
