सरकार को गेहूं उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा
नयी दिल्ली.18 दिसंबर.वार्ता.सरकार ने आज विश्वास जताया कि मौसम के अनुकूल बने रहने की स्थिति में चालू रबी सीजन के दौरान सात करोड 55 लाख टन गेंहूं के उत्पादन का हासिल करना मुश्किल नहीं होगा
़ एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार बडें गेंहूं उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश.मध्य प्रदेश.पंजाब.हरियाणा.बिहार.राजस्थान .गुजरात और महाराष्ट्र के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए एक प्रस्तुतिकरण में कहा गया है कि 200708 के दौरान 2 करोड 70 लाख 50 हजार हेक्टेयर में गेंहूं की बुआई हुई है जो पिछले साल के रिकार्ड से थोडा कम है
प्रतिनिधियों का मानना है कि गेंहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढने.राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत अच्छी किस्म के गेंहूं के बीज की उपलब्धता की वजह से बुआई क्षेत्र बढा है और इस बार फ्सल की उत्पादकता बढने की उम्मीद है
पुनीत कैलाश लखमी1849वार्ता184












Click it and Unblock the Notifications