भारत चीन रूस के बीच आर्थिक सहयोग बढाने के लिए आधार तैयार

नयी दिल्ली 15 दिसम्बर .वार्ता. भारत. चीन और रूस के बीच आर्थिक सहयोग बढाने के लिए आधार तैयार कर लिया गया है और इसे मूर्त रूप देने के लिए तीनों देशों के उद्योग घरानों और उद्योगपतियों को प्रयास करने होंगे

भारत. चीन और रूस के बीच आर्थिेक सहयोग बढाने के लिए विदेश मंत्रालय के सहयोग से प्रमुख वाणिज्य एवं उद्योग संघ . फिक्की . और सीआईआई के तत्वावधान में आज यहां आयोजित पहले त्रिपक्षीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के सचिव नलिन सूरी ने यह बात कही1 श्री सूरी ने कहा कि भारत. चीन और रूस में विश्व के कुल जनसंख्या के 40 प्रतिशत लोग निवास करते हैं1 इसलिए यहां के बाजार विश्व के सबसे बडे बाजार हैं 1 भारत में रूस के दूत वी. आई . त्रूबनिकोव ने कहा कि त्रिपक्षीय प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे एवं वैश्विक बदलावों के दौर में महत्वपूर्ण हो गई है 1 उन्होंने कहा ..विश्व में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को सुदृढ करने . बहु ध्रुवीय की वास्तविकता को पहचानने तथा विश्व क ी समस्याओं को आपसी सम से सुलाने के लिए हम एक जुट हैं 1.. चीनी दूतावास के बू जियान गुआे ने त्रिपक्षीय सहयोग के प्रति अपने देश की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि चीन. रूस और भारत की अर्थव्यवस्थाएं विश्व के अन्य देशों की तुलना में तेजी से विकसित हो रही हैं 1 उन्होेंने तीनों देशों के बीच व्यापार को वर्तमान के 39 अरब डालर से बढाने की जरत पर बल दिया

अमित.सुनील1916वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+