राम को नकारने वाले भारत के नागरिक नही.. दिलावर
बीकानेर 15 दिसम्बर. वार्ता. राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि परमाणु समौते के लिए भगवान राम को नकारने वाले भारतीय संस्कृति के पोषक नहीं हो सकते1 जिन्होने न्यायालय में हलफनामा देकर यह कहा है कि भगवान राम और रावण के लिए युद्व हुआ ही नहीं. उन लोगों को देश से क्षमा मांगनी चाहिए1 श्री दिलावर आज यहां पत्रकारों से कहा कि परमाणु समौता लादकर अमरीका श्री राम सेतु स्थल पर जमा देश का तेतीस प्रतिशत थोरियम कब्जे में करना चाहता हैं और केन्द्र सरकार इसको नही सम पा रही1 इसके लिए वह राम के स्वरूप को ही नकार रही है1 एक प्रश्न के जवाब में श्री दिलावर ने कुछ लोगों द्वारा दलित मुसलमानों और दलित ईसाइयों की आरक्षण की मांग को गलत बताया और कहा कि कुछ राजनैतिक पार्टिया ऐसे आरक्षण की मांग कर रही हैं1 उन्होने कहा कि ईसाइयों में कोई मुस्लिम होता ही नही फिर दलित मुसलमान के आरक्षण की अवाज उठाना विकृत मानसिकता हैं1 इससें धर्मान्तरण बढेगा1 इससें पूर्व श्री दिलावर ने बीकानेर सम्भाग के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कीकालेज की छात्राओं के लिए बने कन्या छात्रावास का उद्घाटन किया
सं. शिव रामलाल1730वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
