जनवितरण प्रणाली पर सर्वदलीय बैठक शीघ्र .. नीतीश

पटना 14 दिसम्बर.वार्ता. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के उपाय के लिये शीघ्र ही एक सर्वदलीय बैठक बुलायी जायेगी

विधानसभा में जनवितरण प्रणाली की दुकान से आम लोगों को राशन एवं किरासन तेल नहीं मिलने के कारण उत्पन्न स्थिति के संबंध मेंहुयी विशेष चर्चा के दौरान हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससमस्या से निपटने के लिये सभी राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी है1 उन्होंने कहा कि इस समस्या के निदान के लिये राजनीतिक तुल दिये बगैर इस पर गंभीरता से विचार किये जाने की आवश्यकता है1 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने के उपाय पर विचार विमर्श करेगी

श्री कुमार ने कहा कि सर्वदलीय बैठक सिर्फ एक बैठक नहीं बल्कि एक कार्यशाला के रूप में बुलाया जायेगा ताकि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपना विचार गंभीरता से रखने के साथ..साथ इस समस्या को दूर करने के लिये कार्य प्रणाली का एक प्रारूप तैयार करने में मदद मिल सके1 उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले मात्र 72 लाख परिवारों के लिये ही अनाज मुहैया कराती है जबकि राज्य में ऐसे परिवारों की संख्या लगभग एक करोड 40 लाख है 1 उपाध्याय समरेन्द्र मनोरंजन 2236 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+