म प्र में खरगोन लोस और सांवेर विस के लिए मतगणना आरंभ
भोपाल 15 दिसंबर.वार्ता.मध्यप्रदेश के खरगोन लोकसभा सीट और सांवेरविधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती का काम आज सुबह आठ बजे संबंधित जिला मुख्यालयों पर कडी सुरक्षा के बीच आरंभ हो गया
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार खरगोनलोकसभा क्षेत्र की मतगणना खरगोन और बडवानी जिला मुख्यालयोंतथा सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती का काम इंदौर मेंशुरू हुआ1 दोपहर तक दोनों ही स्थानों के परिणाम मिलने की संभावना है
खरगोन के सांसद कृष्णमुरारी मोघे को लाभ का पद मामले में अयोग्य ठहराए जाने के कारण तथा सांवेर में विधायक और मंत्री प्रकाश सोनकर के निधन के कारण उपचुनाव कराने पडे1 दोनों ही स्थानों के लिए गत 12 दिसंबर को हुए मतदान में खरगोन में करीब 55 प्रतिशत और सांवेर में लगभग 62 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले
खरगोन में प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष सुभाष यादव के पुत्र अरूण यादवऔर भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के वरिष्ठ नेता श्री मोघे के बीच मुख्य मुकाबला है
सांवेर में कांग्रेस के युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट का मुकाबला भाजपा के संतोष मालवीय और भारतीय जनशक्ति . भाजश. के रणजीत सोनकर से है
टीम रीता राम0853वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
