आंध्र प्रदेश में जूनियर डाक्टरों ने ड्यूटी का बहिष्कार किया
हैदराबाद 15 दिसम्बर .वार्ता. आंध्र प्रदेश में नयापूल के राजकीय प्रसूति अस्पताल की एक डाक्टर पर हमले के विरोध में राज्य के सरकारी अस्पतालों के जूनियर डाक्टरों ने आज अपनी ड्यूटी का बहिष्कार किया
पुलिस ने बताया कि प्रसूति अस्पताल के सीनियर डाक्टरों ने भी आपातकालीन सेवाएं छोडकर बाकी सेवाओं का बहिष्कार किया1पुलिस ने बताया कि डाक्टरों ने अस्पताल के सामने धरना देकर डा.के .कमाक्षी के हमलावरों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की1 एक गर्भवती महिला की मौत के बाद उनके रिश्तदारों ने डा.कमाक्षी पर हमला किया था
पुलिस ने बताया कि विचाराधीन कैदी जकिरा बेगम की कल अस्पताल में मौत हो गयी थी जिसके बाद गुस्साए रिश्तदारों ने डा.कमाक्षी पर हमला किया और फर्नीचर आदि तोड डाले1 इस बीच किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिये शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गयी है
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री जी.अरुणा ने बताया कि प्रसूति अस्ताल में डाक्टरों की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गयी है1उन्होंने बताया कि मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के सभी उपाय किये गये हैं
आशा शिशिर रामलाल1417वार्ता


Click it and Unblock the Notifications
